प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में बढ़ाई गई पुलिस पेट्रोलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन छीनने वाले एक संदिग्ध को गश्त के दौरान पकड़कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना सिडकुल पर विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा,थाना रोजा,जिला शाहजहांपुर,वर्तमान निवासी डेंसो चौक,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वह शिव शक्ति कंपनी सिडकुल से मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके हाथ से ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। दिनांक 21 दिसंबर 2025 को गश्त के दौरान सिडकुल पुलिस ने दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट अंधेरे में दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल पर बैठे देखा। पुलिस टीम को देखते ही दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने लगे,लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया,जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल लेबर चौक की ओर फरार हो गया। पकड़े गए संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था। बरामद मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर जांचने पर वह दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को छीने गए मोबाइल फोन से मेल खाता पाया गया। पकड़े गए संदिग्ध को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।पकड़ा गया संदिग्ध
रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम खुवागजीपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी काला गेट रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। बरामदगी,एक अदद मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी,एक अदद यामाहा मोटरसाइकिल,पुलिस टीम,उप निरीक्षक अनिल बिष्ट,कांस्टेबल अनिल कंडारी,कांस्टेबल प्रदीप
Spread the love