Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रेनबो पब्लिक स्कूल में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 46 पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह,आत्मविश्वास और आगे बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा देखने को मिली। विद्यालय पहुंचने पर महापौर का स्वागत रेनबो पब्लिक स्कूल के सहायक प्रबंधक ऋद्धिश उनियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं,जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। बैंड स्क्वॉड द्वारा महापौर को सम्मानपूर्वक मंच तक ले जाया गया,जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,प्रतिभा निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह विद्यालय की शैक्षणिक,सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp