प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 84 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का और स्कूटी टीवीएस जूपिटर बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की।दिनांक 22 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान लाल पुल ज्वालापुर से अमन पुत्र गिरधारी लाल,निवासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली,वर्तमान निवासी बैरागी कैंप पार्षद वाली गली थाना कनखल को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते स्कूटी टीवीएस जूपिटर के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।बरामदगी का विवरण 84 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का स्कूटी टीवीएस जूपिटर,पुलिस टीम,कांस्टेबल अमित गौड़ और कांस्टेबल रवि चौहान ने इस कार्रवाई में भाग लिया।हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 84 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का और स्कूटी टीवीएस जूपिटर बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार जनपद में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की।दिनांक 22 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान लाल पुल ज्वालापुर से अमन पुत्र गिरधारी लाल,निवासी जहांगीरपुरी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली,वर्तमान निवासी बैरागी कैंप पार्षद वाली गली थाना कनखल को अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते स्कूटी टीवीएस जूपिटर के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली ज्वालापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।बरामदगी का विवरण 84 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का स्कूटी टीवीएस जूपिटर,पुलिस टीम,कांस्टेबल अमित गौड़ और कांस्टेबल रवि चौहान ने इस कार्रवाई में भाग लिया।हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।