Spread the love

प्रदीप कुमार
धूमाकोट-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की त्वरित तलाश और सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धूमाकोट थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की तत्परता से एक गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार देवराम द्वारा थाना धूमाकोट में सूचना दी गई थी कि उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी है। सूचना मिलते ही थाना धूमाकोट पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा महिला की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस टीम ने गहन खोजबीन करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप विवेचक विजय नौटियाल और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यालय कोटद्वार लाया गया, जहां महिला और उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई।काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि पति के साथ आपसी विवाद के कारण वह नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी और उसके साथ किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है। आवश्यक समझाइश और हिदायत देने के बाद महिला को सकुशल उसके पति और पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम,इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक विजय नौटियाल थाना धूमाकोट,महिला उप निरीक्षक सुमनलता एएचटीयू,महिला आरक्षी विद्या मेहता एएचटीयू,आरक्षी शैलेन्द्र पेटवाल,महिला आरक्षी निशा और आरक्षी हरीश सीआईयू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp