प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी है। वे एक दूरदर्शी राजनेता थे,जिन्होंने देश को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर किया। उनके सुशासन की विरासत में पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षण,कारगिल युद्ध के दौरान सशक्त नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां शामिल हैं। उनकी स्मृति को सम्मान देने और नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में 25 दिसंबर को सुशासन का अटल दिवस बताते हुए कहा है कि अटल बिहारी वाजपेई ने अपनी सौम्यता,सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में विशेष स्थान बनाया। इसी क्रम में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला,मंडल और मोर्चा स्तर पर टोलियां गठित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में सभी प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई और रखरखाव किया जाएगा। उसी दिन शाम को अटल जी की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया जाएगा तथा उनके कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रतिपादित राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज हित में कार्य कर रही है। उनकी राजनीतिक यात्रा और सुशासन के दौर में देश का सर्वांगीण विकास हुआ। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अटल जी को अपना आदर्श मानते हुए सेवा भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी,अनिल गोयल,पुनीत मित्तल,दर्जाधारी मंत्री डॉ.देवेंद्र भसीन,विनोद उनियाल,श्याम अग्रवाल,महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों,संकेत नौटियाल,राजेश कंबोज,संध्या थापा,ओम कक्कड़,महानगर महामंत्री विजेंद्र सपलियाल,मंत्री मोहित शर्मा,जगदीश सेमवाल, अक्षत जैन,संदीप बिजलवान, महिपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love