प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में Advancing Research Skills Through AI & Machine Learning: A Practical Workshop on Data Analysis and Visualization विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों एवं शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML) के माध्यम से डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो.एम.एम.एस.रौथान ने इंडिया एआई मिशन कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि यह मिशन देश में एआई आधारित अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.वाई.पी.रैवानी,निदेशक,आईक्यूएसी,हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में शोध कार्यों में एआई के बढ़ते अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक शोध में एआई एक सशक्त उपकरण के रूप में उभर रहा है,जिससे शोध की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता में वृद्धि हो रही है। प्रो.प्रशांत कंडारी,डीन एकेडमिक्स ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और ऐसे अकादमिक कार्यक्रमों को ज्ञानवर्धन के लिए आवश्यक बताया। कार्यशाला समन्वयक डॉ.वरुण बड़थ्वाल ने प्रतिभागियों को कार्यशाला की रूपरेखा,उद्देश्यों तथा सत्रों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न व्यावहारिक सत्रों से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ.विनय प्रसाद टम्टा,सहायक प्राध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला के सफल संचालन में विभाग के शिक्षक प्रदीप राणा,सागर शाह,अरविंद,संतोष तथा शोध छात्र समर,बृजेश,तुषार, करिश्मा,रीना एवं श्रुति का सराहनीय सहयोग रहा।
Spread the love