प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र में लाखों रुपये के प्लास्टिक पाइप गबन के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है। ग्राम बढेडी बुजुर्ग थाना भगवानपुर निवासी जुलफान द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 25 नवंबर 2025 को उनके प्लास्टिक फिटिंग पाइप वाहन संख्या KA 06AC 1079 में लोड कर बहराइच भेजे गए थे। माल की कुल कीमत 5 लाख 80 हजार 947 रुपये थी। निर्धारित स्थान पर माल नहीं पहुंचने पर थाना भगवानपुर में मामला दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गहन सुरागरसी और पतारसी के बाद ट्रक चालक कमर निवासी सम्भलहेडी थाना मीरपुर मुजफ्फरनगर और उसके सहयोगी प्रियंक गुप्ता निवासी शीशमहल थाना देहली गेट मेरठ को मुकदमे से संबंधित माल के साथ गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि माल ढोने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर विश्वासघात किया और माल हड़पने की योजना बनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 प्लास्टिक पाइप तिरूपति कंपनी के बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय पुनिया,हेड कांस्टेबल गीतम और कांस्टेबल परम शामिल रहे।
Spread the love