Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर नाथ पैलेस,बल्लीवाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कवि अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए कहा कि वे हम सभी के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ समाज सुधारकों में अटल बिहारी वाजपेई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे एक महान कवि के रूप में भी जाने जाते थे,इसी को ध्यान में रखते हुए यह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। अटल ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाया और देश को आगे ले जाने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को नई दिशा देने का काम किया और कई कीर्तिमान स्थापित किए। हम सब उनके कृतज्ञ हैं कि उन्होंने उत्तराखंड को नई पहचान देते हुए अलग राज्य बनाया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए अटल की जयंती पर श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ऐसा महान व्यक्तित्व थे,जिन्होंने अपने अहम निर्णयों के माध्यम से देश को समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया और विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई।श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे राष्ट्रनायक थे,जिनमें कुशल प्रशासक,प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता था। राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देने वाले उनके विचार और मूल्य आज भी हमें मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश की सरकार एवं संगठन पारदर्शी व्यवस्था,समयबद्ध निर्णय और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को दृढ़ता से सिद्धि की ओर आगे बढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम में महान कवि श्रीकांत,डॉ.कमलेश शर्मा,अनिल बलबीर,खिचड़ी सुल्तान सिंह,महिमा सहित अन्य कवियों ने अटल जी की कविताओं एवं अन्य रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर,विधायक विनोद चमोली,कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान,दर्जाधारी मंत्री कैलाश पंत,श्याम अग्रवाल,राजेंद्र ढिल्लों,ओम कक्कड़,राजेश कंबोज,हरीश नारंग,विजेंद्र थपलियाल,संकेत नौटियाल,अक्षत जैन,अजय, समीर डोभाल,बबलू बंसल,शेखर नौटियाल,संध्या थापा, सुमन,तृप्ता जाटव,सीता रावत,मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, सुमित पांडे,युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पेंट सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp