Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में अवस्थापना विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को पंतद्वीप क्षेत्र का सघन स्थलीय निरीक्षण कर उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड यानी यूआईआईडीबी की ओर से हरकी पैड़ी के उत्तरवर्ती क्षेत्र के विकास के लिए संचालित परियोजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले सभी महत्वपूर्ण कार्य अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। मेला प्रशासन कुंभ मद से कराए जा रहे कार्यों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए नियमित निरीक्षण और समीक्षा कर रहा है। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने पंतद्वीप क्षेत्र में घाटों के निर्माण एवं अनुरक्षण पार्किंग वॉक-वे वेंडिंग जोन शौचालयों प्रकाश व्यवस्था ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने मौके पर वेंडिंग जोन और वॉक-वे के निर्माण में प्रयुक्त सैंडस्टोन सहित अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। इसके साथ ही टाइलिंग और अन्य निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण सामग्री के निर्धारित मानकों कार्यों की फिनिशिंग और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाए। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर मेलाधिकारी ने कुंभ के दौरान पंतद्वीप क्षेत्र में संभावित भीड़ के व्यवस्थित संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वॉक-वे और एक-दूसरे से सटे घाटों पर श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम रहना चाहिए। घाटों पर सुविधा और सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं। साथ ही गंगा तटों की दूर से स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन और घाटों तक पहुंचने में अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने पंतद्वीप क्षेत्र को सुव्यवस्थित रूप से विकसित करने और अतिक्रमणमुक्त बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन करने को कहा। क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नियमित साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुविचारित और व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का भी निरीक्षण मेलाधिकारी सोनिका ने पंतद्वीप से लगे घाटों के साथ कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र में घाटों पुलों और मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर रेलिंग चेन और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पूर्व में निर्मित घाटों के बेहतर अनुरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पुराने निर्माणों की मरम्मत और रखरखाव भी कुंभ की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गंग नहर की प्रस्तावित बंदी की अवधि का उपयोग करते हुए मेलाधिकारी ने घाटों और पुलों के उन हिस्सों की मरम्मत और पेंटिंग तत्काल कराने के निर्देश दिए जो सामान्य परिस्थितियों में जलमग्न रहते हैं। उन्होंने तटवर्ती भवनों और आश्रमों में भी फसाड योजना के अनुरूप रंग-रोगन कराने को कहा ताकि गंगा तट के आसपास के क्षेत्र को सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। यूआईआईडीबी की परियोजनाओं की नियमित निगरानी कुंभ मेला 2027 के लिए हरिद्वार में व्यापक स्तर पर अवस्थापना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही यूआईआईडीबी की ओर से हरकी पैड़ी-रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास और हरकी पैड़ी के उत्तरवर्ती क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के अंतर्गत विकसित होने वाली सुविधाएं कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन ठहराव सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इसी को देखते हुए मेला प्रशासन इन परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की निरंतर निगरानी कर रहा है। इसका उद्देश्य कुंभ की आवश्यकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कराना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह यूपीडीसीसी के परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *