Spread the love

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री की सराहना कमल किशोर रावत ने जताया आभार

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी जिला पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को देश की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जैसे देश की जनता चाहती है,वैसे ही प्रधानमंत्री मोदी कार्रवाई कर रहे हैं।कमल किशोर रावत ने कहा कि आधी रात को की गई इस कार्रवाई में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया,जो एक बड़ा सैन्य कदम है। उन्होंने कहा कि केवल पौड़ी ही नहीं, बल्कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के इस साहसिक निर्णय की सराहना कर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पौड़ी जिले के निवासी और देश के प्रमुख सैन्य अधिकारी,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सुरक्षा रणनीति में पूरी तरह जुटे हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने जानकारी दी कि जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति का समर्थन करते हैं और देश की सुरक्षा में उठाए गए इस कदम को ऐतिहासिक मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp