प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 23 सितंबर को सुपुली देवी निवासी ग्राम कनोल,विकासखंड नंदानगर ने थाना थराली में लिखित तहरीर देकर अपनी पुत्री उर्मिला की मृत्यु को लेकर गंभीर आरोप लगाए।तहरीर में बताया गया कि उर्मिला का विवाह वर्ष 2023 में प्रेम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम ल्वाणी,तहसील देवाल,थाना थराली के साथ हुआ था।मृतका की माता के अनुसार विवाह के बाद से ही उर्मिला को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना से कुछ समय पूर्व उर्मिला ने फोन के माध्यम से मायके पक्ष को ससुराल में मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी,इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। कुछ समय बाद ग्रामवासियों के माध्यम से उर्मिला की मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उर्मिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना थराली में मुकदमा अपराध बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन,घटनास्थल का निरीक्षण और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जांच के क्रम में त्रिलोक सिंह पुत्र जवाहर सिंह,उम्र 62 वर्ष और रामेश्वरी देवी पत्नी त्रिलोक सिंह,उम्र 52 वर्ष,दोनों निवासी ग्राम ल्वाणी,तहसील देवाल,थाना थराली को गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। चमोली पुलिस द्वारा निष्पक्ष,त्वरित और साक्ष्य-आधारित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम,थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया,हेड कांस्टेबल रमेश,महिला होमगार्ड शिवानी
Spread the love