प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों होटल-ढाबों और दुकानों में कार्य करने वालों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना सत्यापन निवासरत किरायेदारों,बाहरी कामगारों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करना रहा। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सोत बी में होटल-ढाबों,दुकानों और किरायेदारों के यहां कार्यरत बाहरी व्यक्तियों की गहन जांच की। इस दौरान दस्तावेजों की पड़ताल के साथ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान के दौरान कुल 65 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन पाए जाने पर 10 चालान किए गए,जिनसे 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 3,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त 4 चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों होटल-ढाबों और दुकानों में कार्य करने वालों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना सत्यापन निवासरत किरायेदारों,बाहरी कामगारों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करना रहा। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला सोत बी में होटल-ढाबों,दुकानों और किरायेदारों के यहां कार्यरत बाहरी व्यक्तियों की गहन जांच की। इस दौरान दस्तावेजों की पड़ताल के साथ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान के दौरान कुल 65 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन पाए जाने पर 10 चालान किए गए,जिनसे 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 3,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त 4 चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।