प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नव वर्ष और 31 दिसंबर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में 27 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम को कस्बा भगवानपुर में होटल-ढाबों और बस स्टैंड की चैकिंग के लिए लगाया गया।चैकिंग के दौरान सर्विस रोड भगवानपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एक व्यक्ति को औचक रूप से रोका गया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव सेन पुत्र हजारी लाल सेन निवासी गुप्तापुरा,डबरा थाना डबरा,जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।आरोपी का वर्तमान पता मच्छीवाड़ा परियां, थाना मच्छीवाड़ा,जिला लुधियाना पंजाब बताया गया है। पुलिस के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम,उप निरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी,कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा,कांस्टेबल राहुल कुमार।
Spread the love
प्रदीप कुमार भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नव वर्ष और 31 दिसंबर को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में 27 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम को कस्बा भगवानपुर में होटल-ढाबों और बस स्टैंड की चैकिंग के लिए लगाया गया।चैकिंग के दौरान सर्विस रोड भगवानपुर स्थित बीडी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एक व्यक्ति को औचक रूप से रोका गया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान केशव सेन पुत्र हजारी लाल सेन निवासी गुप्तापुरा,डबरा थाना डबरा,जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।आरोपी का वर्तमान पता मच्छीवाड़ा परियां, थाना मच्छीवाड़ा,जिला लुधियाना पंजाब बताया गया है। पुलिस के अनुसार नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम,उप निरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी,कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा,कांस्टेबल राहुल कुमार।