प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है,जबकि मामले में प्रकाश में आए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रकरण में वादी मुकदमा निवासी सकतपुर,थाना देहात कोतवाली सहारनपुर उत्तर प्रदेश,वर्तमान पता गली नंबर-01 मक्खनपुर,थाना भगवानपुर,जिला हरिद्वार द्वारा 20 दिसंबर 2025 को थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना भगवानपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया।नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 27 दिसंबर 2025 को अपहृता को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया। अपहृता की बरामदगी के बाद मामले में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी को पुलिस टीम ने 28 दिसंबर 2025 को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्दा पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सकतपुर,थाना कोतवाली देहात,जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम,उप निरीक्षक सुनील पंत,महिला उप निरीक्षक किरन गुसांई,कांस्टेबल अजय जोशी।
