Spread the love

प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है,जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में 27 दिसंबर 2025 को झबरेड़ी कला रोड पर चेकिंग के दौरान थाना झबरेड़ा पुलिस टीम ने सागर पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर,थाना झबरेड़ा,जनपद हरिद्वार को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो अवैध असलाह बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहा था। दो अवैध असलाह मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संदिग्धों के विरुद्ध चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बरामदगी,एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस एक अवैध मस्कट 12 बोर,पुलिस टीम,थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अजय शाह,उप निरीक्षक जय सिंह राणा,कांस्टेबल मुकेश तोमर,कांस्टेबल रणवीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp