Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत नशा तस्करों,अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा सहित सट्टा और जुआ गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया और अलग-अलग क्षेत्रों में नशा कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अभियान के दौरान 27 दिसंबर 2025 को एक आरोपी को पकड़ा गया,जिसके कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र आहेन्द्र निवासी नजरपुरा,मंगलौर,जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।पुलिस टीम,उप निरीक्षक बलवीर सिंह,हेड कांस्टेबल श्याम बाबू,कांस्टेबल नीरज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp