प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर नगर के सामाजिक, व्यापारिक और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में एक सराहनीय पहल की गई है।व्यापार सभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने व्यापारियों के हितों की मजबूती के साथ-साथ समाजसेवा को भी जीवन का अहम उद्देश्य बनाए रखा। उनका संपूर्ण जीवन सेवा,संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक रहा,जिसकी स्मृतियां आज भी नगरवासियों के बीच जीवित हैं। स्वर्गीय अग्रवाल ने सदैव जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अपने पूज्य पिता की स्मृतियों को स्थायी स्वरूप देने के उद्देश्य से उनके सुपुत्र प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं छवि प्रकाश अग्रवाल ने एक अनुकरणीय कदम उठाया है। उन्होंने रोटरी क्लब श्रीनगर को दो लाख रुपये की धनराशि प्रदान की है। इस राशि के ब्याज से प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद एवं प्रतिभावान छात्रों की शिक्षा और आवश्यकताओं में सहयोग किया जाएगा,जिससे समाज के भविष्य को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा,राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में जरूरतमंद छात्रों को वस्त्र वितरण की भी व्यवस्था की गई,जिससे छात्रों की शिक्षा और व्यक्तिगत विकास में सहारा मिलेगा। परिवार की ओर से भविष्य में भी क्लब को सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है,ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्रों तक सहायता पहुंचाई जा सके। रोटरी क्लब श्रीनगर ने स्वर्गीय ओम प्रकाश अग्रवाल की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उनके सुपुत्रों के इस संवेदनशील और उदार सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्लब का कहना है कि यह योगदान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रेरक उदाहरण बनेगा।यह कार्यक्रम एवं सहयोग रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल द्वारा समाजसेवा,शिक्षा और वस्त्र वितरण के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों का हिस्सा है।
Spread the love