Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और पूर्व में चोरी हुए वाहनों की रिकवरी के लिए सघन कार्रवाई करते हुए 2 शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। साथ ही 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। दिनांक 27 दिसंबर 2025 को राजपाल पुत्र नाथीराम निवासी रावली,थाना सिडकुल,हरिद्वार ने अपनी मोटरसाइकिल स्पलेण्डर संख्या UP 11 CX 3441 के चोरी होने की शिकायत थाना रानीपुर में दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देशों के बाद कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ठोस सुरागरसी,पतारसी और सीसीटीवी कैमरों के अध्ययन के आधार पर अभियान चलाया।दिनांक 28 दिसंबर 2025 की रात चैकिंग के दौरान चिन्मय डिग्री कॉलेज के आउटर क्षेत्र से आरोपी आर्यन भटनागर और हर्ष यादव को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह बाइक और अन्य तीन मोटरसाइकिलें चोरी की थीं,जिन्हें उन्होंने झाड़ियों में छिपा रखा था। पुलिस टीम की निशानदेही पर चिन्मय डिग्री कॉलेज आउटर झाड़ियों से अन्य 3 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिलें इस प्रकार हैं: स्पलेण्डर संख्या UP 11 CX 3441-थाना रानीपुर,स्पलेण्डर संख्या UP 11 AP 3490-थाना बहादराबाद,सुपर स्पलेण्डर चेसिस नंबर MBLJAW394RGH00691 व इंजन नंबर,JA07AMRGH0150-थाना ज्वालापुर,हीरो स्पलेण्डर प्लस चेसिस नंबर MBLHA10CGGHE71660 व इंजन नंबर,HA10ERGHE67498-थाना रानीपुर,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: आर्यन भटनागर उम्र 22 वर्ष निवासी पीठ बाजार थाना बहादराबाद,हर्ष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी मस्जिद वाली गली थाना बहादराबाद,आर्यन भटनागर का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है,जिसमें पूर्व में कई चोरी और वाहन चोरी के मामले शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नितिन चौहान,चौकी प्रभारी विकास रावत,हेड कांस्टेबल गोपीचंद,कांस्टेबल सुमन डोबाल,कांस्टेबल कुँवर राणा,कांस्टेबल प्रीतपाल और कांस्टेबल अमित राणा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि चोरी की रोकथाम और वाहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp