Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना बहादराबाद क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दिनांक 27 दिसंबर 2025 को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की सूचना थाना बहादराबाद में दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। थाना बहादराबाद पुलिस ने गहन सुरागरसी,मुखबिर तंत्र और मोबाइल सर्विलांस की सहायता से अपहृता नाबालिग को हरियाणा के अंबाला कैंट क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। साथ ही अपहरण में शामिल आरोपी अमन पुत्र अनीश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन पुत्र अनीश उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खुड्डा,थाना छपार,जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट,कांस्टेबल मुकेश राणा,महिला हेड कांस्टेबल गुलरेज और कांस्टेबल वसीम सीआईयू हरिद्वार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp