प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत मेलधार में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 73 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यह अभियान 18 दिसंबर से जनपद की समस्त 115 न्याय पंचायतों में क्रमवार संचालित हो रहा है,जो 18 मार्च तक जारी रहेगा। इसी क्रम में आयोजित मेलधार शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बीरोंखाल कृष्णा त्रिपाठी ने की।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे।अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया,जबकि शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।उपजिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के निकट लाना है,ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,ताकि जनसामान्य को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। शिविर में कृषि,उद्यान,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,सैनिक कल्याण विभाग,समाज कल्याण,सहकारिता,पंचायती राज,खाद्य एवं आपूर्ति, राजस्व विभाग सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जिनके माध्यम से 73 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या बमराड़ी रजनी रावत,प्रधान मेलधार दर्शनी देवी,प्रधान चोपता राजेश्वरी देवी,प्रधान डुमलोट जय सिंह,प्रधान बूंगीधार कैलाश चंद्र,नोडल अधिकारी/मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल,खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला,सुपरवाइजर बाल विकास आशा रावत,एडीओ पंचायत राजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love