प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है।दिनांक 27 दिसंबर 2025 को विजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा,थाना पथरी,जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।शिकायत के आधार पर थाना पथरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।मामले के खुलासे और चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध जिशान को घिस्सूपुरा रोड स्थित पीर मजार के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिशान पुत्र जुल्फकार,निवासी घिस्सूपुरा,थाना पथरी,जनपद हरिद्वार,उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार,कांस्टेबल दौलत राम,कांस्टेबल आदेश चौहान और कांस्टेबल सतेन्द्र शर्मा शामिल रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है।दिनांक 27 दिसंबर 2025 को विजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा,थाना पथरी,जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।शिकायत के आधार पर थाना पथरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।मामले के खुलासे और चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध जिशान को घिस्सूपुरा रोड स्थित पीर मजार के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिशान पुत्र जुल्फकार,निवासी घिस्सूपुरा,थाना पथरी,जनपद हरिद्वार,उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार,कांस्टेबल दौलत राम,कांस्टेबल आदेश चौहान और कांस्टेबल सतेन्द्र शर्मा शामिल रहे।