Spread the love

कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने साईकिल चोरी करने वाले व्यक्ति को चोरी की गयी साईकिल के साथ किया गिरफ्तार।

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी/गढ़वाल।दिनांक 06.05.2025 को वादी सुशील मैठाणी निवासी श्रीनगर द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी गई कि दिनांक 04.05.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी साईकिल जो बस अड्डा के पास दुकान के बाहर खड़ी थी को चोरी कर दी गयी। इस सम्बन्ध में पर कोतवाली श्रीनगर पर पंजीकृत किया गया।इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। उक्त साइकिल चोरी की घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त चोर की घटना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही कर घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खगाली गयी,सीसीटीवी कैमरों से मिली जानकारी से उक्त साइकिल की चोरी करने वाले अभियुक्त की पहचान कर अभियुक्त चोरी की गयी साईकिल के साथ श्रीकोट गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। नाम पता अभियुक्त। दीपक लाल (उम्र 30 वर्ष) पुत्र दर्शन लाल,निवासी-ग्राम-ईड़ा बधानी,थाना-कर्णप्रयाग,जिला-चमोली,हाल पता-श्रीकोट श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp