प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर संरक्षण में लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को कोतवाली रानीपुर में ग्राम दादूपुर,रानीपुर निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को रहमान नामक युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है।शिकायत के आधार पर थाना रानीपुर में मुकदमा संख्या दर्ज किया गया।मामला दर्ज होते ही कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका की तलाश और आरोपी की खोज के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अध्ययन किया गया।दिनांक 29 दिसंबर 2025 को नामजद आरोपी रहमान नाबालिग बालिका के साथ स्वयं थाने पहुंचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 20 दिसंबर 2025 को बालिका को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ रुड़की और हरिद्वार ले गया था।पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर संरक्षण में लिया तथा आरोपी रहमान को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल और महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहीं।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर संरक्षण में लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। दिनांक 22 दिसंबर 2025 को कोतवाली रानीपुर में ग्राम दादूपुर,रानीपुर निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को रहमान नामक युवक ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है।शिकायत के आधार पर थाना रानीपुर में मुकदमा संख्या दर्ज किया गया।मामला दर्ज होते ही कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका की तलाश और आरोपी की खोज के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अध्ययन किया गया।दिनांक 29 दिसंबर 2025 को नामजद आरोपी रहमान नाबालिग बालिका के साथ स्वयं थाने पहुंचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 20 दिसंबर 2025 को बालिका को शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ रुड़की और हरिद्वार ले गया था।पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर संरक्षण में लिया तथा आरोपी रहमान को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार,उप निरीक्षक सुबोध घिल्डियाल और महिला कांस्टेबल अनीता शामिल रहीं।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।