प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत बमोथ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनका मौके पर समाधान किया गया। शिविर में कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक निर्देश दिए गए।
Spread the love