प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।31 दिसंबर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार कॉल कर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोतवाली श्रीनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि बीते कई दिनों से कुलपति को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया जा रहा है। एक नंबर 6375873730 से लगातार कॉल कर स्वयं को साइबर सेल से जुड़ा बताकर दबाव बनाया जा रहा है। कुलसचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर जांच किए जाने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Spread the love