प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद के बनगड़स्यू क्षेत्र में घर में घुसकर गाली-गलौज,झगड़ा और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 दिसंबर 2025 की रात की है। बनगड़स्यू निवासी जगमोहन ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आकाश कुमार जबरन उनके घर के आंगन में घुस आया और उनके तथा उनके पिता के साथ झगड़ा करने लगा। विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार पाठल से हमला किया,जिससे शिकायतकर्ता के दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राजस्व क्षेत्र बनगड़स्यू में घटित होने के कारण प्रारंभिक कार्रवाई के बाद प्रकरण को राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज किया गया।बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले को नियमित पुलिस को हस्तांतरित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने सुरागसी,साक्ष्य संकलन और गहन विवेचना करते हुए त्वरित कार्रवाई की।इसके परिणामस्वरूप आरोपी आकाश कुमार को ग्राम बालमणा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार पाठल भी बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार,निवासी बालमणा,पट्टी बनगड़स्यू,पौड़ी बरामदगी घटना में प्रयुक्त धारदार पाठल पुलिस टीम उपनिरीक्षक मेहराजुदीन,उपनिरीक्षक प्रवीण रावत,अपर उपनिरीक्षक संजय अस्वाल,आरक्षी अनिल बिजल्वाण।
Spread the love