प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नववर्ष के अवसर पर जनपद के प्रमुख मंदिरों सिद्धबली कोटद्वार,मां धारी देवी श्रीनगर,ज्वाल्पा देवी बुंखाल कालिंका सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा सभी मंदिर परिसरों में व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्था प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुव्यवस्थित कर भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं,जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसके साथ ही मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर गश्त,सतत निगरानी एवं यातायात नियंत्रण के माध्यम से पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमें पूर्णतःतत्पर एवं सक्रिय हैं,ताकि श्रद्धालु सुरक्षित,शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर नववर्ष का शुभारंभ कर सकें।
