Spread the love

पाताल गूठ में हुआ चौपाल का आयोजन 7 में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पशुपालन विभाग की ओर से राजस्व ग्राम पाताल गूठ में चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखी।चौपाल में 7 शिकायतें दर्ज हुई,मौके पर 4 समस्याओं का निस्तारण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,डॉ.विशाल शर्मा ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि शेष शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजी गयी हैं। इसके अलावा उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गयी तथा ग्रामीणों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेते हुए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।चौपाल में ग्राम प्रशासक शोभा देवी सहित समाज कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन विभाग व अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp