प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।नया साल जनपद चमोली पुलिस के लिए उत्साह और गौरव का संदेश लेकर आया। पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत चार पुलिसकर्मियों को अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों की औपचारिक कमान सौंपी।पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चारों जवानों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।समारोह में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तालियों के साथ अपने साथियों की इस उपलब्धि का स्वागत किया,जिससे पूरे कार्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वालों में लक्ष्मण सिंह,युद्धवीर फर्स्वाण,अनूप सिंह और अनिल कुमार शामिल हैं। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत,ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है और उम्मीद है कि सभी अधिकारी जनता की सेवा में और अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Spread the love