प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश में कोतवाली गंगनहर ने प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में ग्राम शाहपुर में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को साइबर सुरक्षा,साइबर फ्रॉड से बचाव,नशे के दुष्परिणाम और नशा मुक्ति के साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि कैसे साइबर ठगी से बचा जा सकता है,किसी भी संदिग्ध कॉल,लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।साथ ही नागरिकों को हेलमेट,सीट बेल्ट,गति सीमा और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते
Spread the love