Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में दोस्ती शर्मसार हो गई,जब नशे की ओवरडोज देकर एक युवक ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बताया कि दिनांक 27 दिसंबर 2025 को वैशाली देवी पत्नी दीपक भदौरिया निवासी हरिपुर कला,थाना रायवाला,देहरादून ने अपने पुत्र सहजल उर्फ साहिल भदौरिया (25 वर्ष) के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह अपने दोस्त के साथ लालपुल ज्वालापुर आया था और फिर वापस नहीं लौटा।दिनांक 30 दिसंबर 2025 को सूचना मिली कि सहजल का शव लालपुल ज्वालापुर के पास झाड़ियों में पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। विवेचना व.उ.नि.खेमेन्द्र गंगवार को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर कोतवाली ज्वालापुर की गठित टीम ने दिनांक 2 जनवरी 2026 को आरोपी आर्य गिरी को पुराना रानीपुर मोड रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह और मृतक सहजल लंबे समय से दोस्त थे और दोनों नशे के आदि थे। कपड़े व्यापार के डेढ़ लाख रुपये न लौटाने के विवाद में उसने सहजल को एविल और स्मैक की हेवी डोज दी। अधिक डोज लगाने से उसकी मौत हो गई।बाद में डर के कारण वह वहां से चला गया और सहजल की स्कूटी अपने घर ले आया।ज्वालापुर पुलिस ने घटनास्थल से नशे में प्रयुक्त सामग्री बरामद की जिसमें शामिल हैं:एक खाली इन्जेक्शन सीसी एविल 10ml,दो खाली सिरिंज सूई लगी हुई,दो प्लास्टिक के रेपर,गिरफ्तार अभियुक्त:आर्य गिरी पुत्र विनोद गिरी,निवासी दुर्गा घाट शमशान घाट रोड,खड़खड़ी,कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष पुलिस टीम:व.उ.नि.खेमेन्द्र गंगवार विवेचक/व.उ.नि.ज्वालापुर,उ.नि.समीप पाण्डेय चौकी प्रभारी रेल ज्वालापुर,का.838 अमित गौड,का.474 राजेश बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp