प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।उपजिलाधिकारी चमोली आरके पाण्डेय ने शनिवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई।इस दौरान उपजिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था,सीसीटीवी कंट्रोल रूम,साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती,कांग्रेस पार्टी के मदन लोहानी,आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।
Spread the love