प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने बहादराबाद क्षेत्र में हुई सेल्समैन लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी,अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।30 दिसंबर 2025 को शान्तरशाह क्षेत्र में सेल्समैन कृष्णा राणा से देशी शराब का बैग छीनने की घटना हुई थी।पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन को रोककर तमंचे के बल पर बैग छीन लिया और फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लगातार निगरानी,ग्राउंड सर्विलांस और सीआईयू तकनीकी सहयोग के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर 4 जनवरी 2026 को नहर पटरी तिरछापुल के पास दोनों आरोपियों को दबोचा गया।पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण गिरि निवासी बहादराबाद और प्रणव निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपी पहले भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में दो अन्य संदिग्ध भी शामिल थे,जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 6 हजार रुपये नकद,लूटी गई रकम से खरीदा गया मोबाइल,एक तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस टीम थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट,उपनिरीक्षक उमेश कुमार,उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह,उपनिरीक्षक करम सिंह,हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह,कांस्टेबल बलवंत,कांस्टेबल मुकेश नेगी,कांस्टेबल गम्भीर तोमर कोतवाली रानीपुर,विवेक गुसांई कोतवाली रानीपुर,सीआईयू हरिद्वार निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी CIU,कांस्टेबल वसीम,कांस्टेबल उमेश,कांस्टेबल नरेन्द्र,कांस्टेबल मनोज।
Spread the love