Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली पौड़ी में 5 जनवरी 2026 को ग्राम प्रहरियों के साथ साइबर अपराध और सामाजिक सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और ग्राम प्रहरियों को पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपराध रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रहरियों और अन्य प्रतिभागियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों,बैंक फ्रॉड,ऑनलाइन ठगी,ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्टिंग जैसे मामलों की जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।प्रतिभागियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, डायल-112,नशा उन्मूलन हेल्पलाइन 1933,उत्तराखण्ड पुलिस ऐप,गौरा शक्ति ऐप और सीईआईआर पोर्टल की उपयोगिता के बारे में बताया गया,ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। गोष्ठी के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति सतर्क करें,जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp