Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में संचालित प्राथमिक शिक्षा वर्ग के अंतर्गत आज चमोली पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत और सुरक्षित बनाना रहा।कार्यक्रम के दौरान चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी और कांस्टेबल राजेन्द्र रावत ने बच्चों से सरल और संवादात्मक शैली में बातचीत करते हुए उन्हें ऑनलाइन ठगी,फर्जी लिंक,सोशल मीडिया के दुरुपयोग,अनजान कॉल/मैसेज से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी से बड़े से बड़े साइबर अपराध से भी बचा जा सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने,गलत संगति से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावक,शिक्षक या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को बताया गया कि वे स्वयं डिजिटल सुरक्षा के प्रहरी बनकर अपने परिवार और मित्रों को भी जागरूक कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे,जिनका पुलिस अधिकारियों ने सहज और प्रेरक उत्तर दिया। विद्यालय प्रबंधन और उपस्थित शिक्षकों ने चमोली पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान उपस्थित लोग थे: वर्ग अधिकारी शिवराज सह-जिला संघ चालक,शांति प्रसाद भट्ट,दिनेश जिला बौद्धिक प्रमुख,मिथिलेश जिला प्रचारक,सुरेंद्र जिला शारीरिक प्रमुख,मंजेश नगर बाल विद्यार्थी प्रमुखहेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल,कांस्टेबल रविकांत आर्या और अन्य लोग जो स्थानीय बस्ती/क्षेत्र से आए थे।पुलिस टीम: उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी,कांस्टेबल राजेन्द्र रावत,हेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल,कांस्टेबल रविकांत आर्या मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp