Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज छावनी रुड़की में छात्रों के लिए पुलिस पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली घातक बीमारियों के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपने परिजनों व गांववासियों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों को नए कानून,महिला अपराध,बाल अपराध के विषय में जानकारी प्रदान की गई। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों के प्रति भी छात्रों को जागरुक किया गया और उन्हें यह जानकारी अपने परिचितों के बीच फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp