Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हें साइबर क्राइम और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया। बैठक में थाना कनखल क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को पुलिस के समक्ष साझा किया।पुलिस ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। साथ ही उन्हें साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्रतिमाह इस प्रकार की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ कोई नौकर या परिचारक रहता है,उनके मोबाइल नंबर और सत्यापन की जानकारी ली गई।चेतक कर्मियों को निर्देश दिए गए कि अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के घर रोजाना एक राउंड लगाकर हालचाल की जानकारी लें। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस के सहयोग और सतर्कता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp