प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नए वर्ष में गैंगस्टरों और आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने दिनांक 5 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त गौरव को महादेव ढाबा,मर्दाना खेड़ा,जींद रोड,करनाल,हरियाणा से हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गैंग लीडर मोनू का सक्रिय साथी बताया जा रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता गौरव पुत्र विजयपाल,निवासी ग्राम गोदना,थाना पुरकाजी,जिला मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार,कांस्टेबल राहुल,कांस्टेबल नितिन।
Spread the love
प्रदीप कुमार गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नए वर्ष में गैंगस्टरों और आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारियों को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने दिनांक 5 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त गौरव को महादेव ढाबा,मर्दाना खेड़ा,जींद रोड,करनाल,हरियाणा से हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गैंग लीडर मोनू का सक्रिय साथी बताया जा रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता गौरव पुत्र विजयपाल,निवासी ग्राम गोदना,थाना पुरकाजी,जिला मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश पुलिस टीम,अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार,कांस्टेबल राहुल,कांस्टेबल नितिन।