प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज डैम कोठी हरिद्वार पर सुनील सैनी राज्य मंत्री से शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी गणों ने मुलाकात कर स्वागत और अभिनंदन किया।सभी ने अपने-अपने संस्थान की संबंधता विस्तारण आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया। सुनील सैनी राज्य मंत्री के द्वारा शिक्षण संस्थानों के सभी अध्यक्ष,सचिव एवं पदाधिकारी गणों को धन्यवाद और आभार किया और कहा कि आप समाज में शिक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं इसके लिए आप लोगों को निरंतर लगे रहना है और समाज को शिक्षित करना है यह एक अद्भुत कार्य है। एक सभ्य और सामाजिक समाज के लिए शिक्षा ही एकमात्र साधन है। शिक्षा सभी के जीवन के लिए आवश्यक है। राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को मजबूत,सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। समस्त अध्यक्ष एवं सचिव अध्यक्ष धर्मपाल सिंह सैनी,सचिव सुभाष सैनी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाल,मजहिर हसन,सुल्तान अहमद,फरीद अहमद,रईस अहमद,योगेश कुमार,नौशाद अली,दिनेश कुमार,जावेद अली,अरविंद अग्रवाल,सुशील कुमार,दिनेश कुमार,अमित कुमार,दिनेश कुमार,टीटू कुमार,नितिन कुमार,अनुपम शर्मा अश्वनी पराशर,परीक्षित कुमार,मोबीन अहमंद,कलीम अहमंद,आदि उपस्थित रहे
