Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।रांसी स्टेडियम में आयोजित विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का विधिवत् समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,आवश्यकता है तो केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच देने की।उन्होंने खिलाड़ियों से मन लगाकर खेलों में रुचि बढ़ाने और अनुशासन के साथ अभ्यास करने का आह्वान किया,ताकि वे न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में रोहन ने प्रथम,सोनम ने द्वितीय और लक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में अरमान नेगी प्रथम,अनन्त पटवाल द्वितीय और सुजल तृतीय स्थान पर रहे।लंबीकूद में रोहन प्रथम,तरुण द्वितीय और शुभम नेगी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि ऊंचीकूद प्रतियोगिता में बासुदेव पंत प्रथम,लक्की द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में आशुतोष राणा ने प्रथम,शुभम सिंह ने द्वितीय और तरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में दिवई न्याय पंचायत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि कुंडी द्वितीय और देल तृतीय स्थान पर रही। खो-खो में न्याय पंचायत पोखरीखेत की टीम विजेता रही,तैड़ी द्वितीय और कुंडी तृतीय स्थान पर रही। मुर्गा झपट प्रतियोगिता में अर्श अहम प्रथम,अनुराग द्वितीय और रौनक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बॉलीबॉल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत ल्वाली की टीम विजेता और देल की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत,कल्जीखाल से दिनेश नेगी,कोट से अशोक कुमार सहित निर्णायक मंडल में नरेश जुयाल,कमल उप्रेती,जितेंद्र राणा और अजय भारती मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp