Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिनांक 9 जनवरी 2026 की रात्रि को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गठित पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए एक शराब तस्कर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर कोतवाली लक्सर लाया,जहां उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद निवासी जियापोता,लक्सर रोड,थाना कनखल,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अमित रावत और कांस्टेबल रघुनाथ पंचपाल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp