Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में भागीरथी कला संगम सामाजिक संस्था की मासिक बैठक कल्यानेश्वर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए की गई। सदस्यों ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें पूर्ण न्याय दिलाने के लिए आयोजित बंद को अपना समर्थन देने की बात कही। बैठक में संस्था के निदेशक मदन गडोई ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। नई कार्यकारिणी में राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल को एक बार फिर संस्था का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद संभालने के बाद राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि वे समिति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पहले की तरह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था बीते कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से लघु फिल्मों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ श्रीनगर शहर और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। बैठक में निदेशक मदन घरवाली ने जानकारी दी कि आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व के अवसर पर संस्था द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल,सचिव पद्मेंद्र रावत,उपाध्यक्ष मुकेश नौटियाल,सुपर संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल,विशेष संरक्षक अवधेश मणि,निदेशक एवं मीडिया प्रभारी मदन गडोई,कोषाध्यक्ष हरेंद्र तोमर सहित दीनबंधु सिंह चौहान,हरिप्रसाद उनियाल,प्रमोद नौडियाल,संजय कोठारी,रवींद्र पुरी,प्रमोद और धर्मेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp