प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 पैकेट देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 जनवरी 2026 को की गई।सिडकुल पुलिस द्वारा रोशनाबाद बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से किन्नू ब्रांड की 48 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान कमल कुमार पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई,जो मूल रूप से ग्राम चमारावाला शाह,थाना नगीना,जिला बिजनौर का निवासी है। वर्तमान में वह शनि देव मंदिर के पास रोशनाबाद,थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। बरामद शराब के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस टीम,कांस्टेबल हरि सिंह,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार कांस्टेबल रिपेंद्र,थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
Spread the love
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जनपद के थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 पैकेट देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 जनवरी 2026 को की गई।सिडकुल पुलिस द्वारा रोशनाबाद बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से किन्नू ब्रांड की 48 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान कमल कुमार पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई,जो मूल रूप से ग्राम चमारावाला शाह,थाना नगीना,जिला बिजनौर का निवासी है। वर्तमान में वह शनि देव मंदिर के पास रोशनाबाद,थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। बरामद शराब के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस टीम,कांस्टेबल हरि सिंह,थाना सिडकुल,जनपद हरिद्वार कांस्टेबल रिपेंद्र,थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।