प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी पहल के तहत जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत सोनला में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 237 लोगों ने सहभागिता की। ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई 41 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया,जबकि शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। इस दौरान 65 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल,बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,भाजपा कार्यकर्ता टीका प्रसाद मौखुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही और अधिकारियों ने सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।
Spread the love