Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार 13 जनवरी 2026 साल के पहले स्नान पर्व लोहड़ी और मकर संक्रांति को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने संयुक्त रूप से पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारियों की उपस्थिति में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्नान पर्व के विशेष महत्व और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए एसएसपी ने फोर्स को पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहने तथा सतर्कता और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी का पालन सुनिश्चित करने और सामूहिक प्रयास से मेला सफल बनाने का संदेश दिया। स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों को संपूर्ण मेला क्षेत्र में गुप्त नजर रखने और लाभप्रद सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे। प्रभारी बी.डी.एस. को संपूर्ण मेला क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने और 24 घंटे एंटी-सबोटाज टीम के माध्यम से सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश: भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर जनसंख्या दबाव को नियंत्रित करना। प्रत्येक पॉइंट पर तैनात कर्मी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाए। मनसा देवी और चंडी देवी घाट पर श्रद्धालुओं को कतार में आगे बढ़ने और कंट्रोल रूम को समय पर जानकारी देने के निर्देश।महिला घाट पर महिला कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालना। स्नान के दौरान जल पुलिस की टीमें सतर्क रहें और डूबने जैसी घटनाओं को रोके। भिखारियों को हर की पैड़ी क्षेत्र से हटाया जाए। बम निरोधक दस्ते,श्वान दल,घुड़सवार पुलिस और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष टीमें लगातार गतिमान रहें। ड्यूटी पर तैनात कर्मी मोबाइल और नशे से दूर रहें,शिष्ट व्यवहार बनाए रखें। रात्रि ड्यूटी में यूनिफॉर्म में समय पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का पालन करें। मेला ड्यूटी में लगे फोर्स का विवरण: 8 पुलिस उपाधीक्षक,12 निरीक्षक/थानाध्यक्ष,87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक,131 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल,382 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु,45 महिला आरक्षी,3 यातायात निरीक्षक,18 यातायात उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक,42 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात,5 कंपनी + 1 प्लाटून पीएसी,2 टीम बम निरोधक दस्ता,1 टीम एटीएस,16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर,16 कर्मी अभिसूचना इकाई,7 यातायात उप निरीक्षक,37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल,2 फायर टेंडर उपकरण सहित। उक्त अवसर पर SP देहात सहित पुलिस और प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp