Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी से चोरी किए गए स्टील पाइप के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में विम प्लास्ट लिमिटेड बेगमपुर बहादराबाद निवासी बृजमोहन गुप्ता की ओर से थाना बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 12 जनवरी 2026 को बेगमपुर स्थित विम प्लास्ट लिमिटेड कंपनी से तीन कट्टे स्टील पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।शिकायत के आधार पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 14 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विशाल धीमान को बेगमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए कुल 250 स्टील पाइप बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी का विवरण विशाल धीमान पुत्र अनिल धीमान निवासी बहादरपुर सैनी,थाना बहादराबाद,जनपद हरिद्वार,पुलिस टीम में शामिल रहे,उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह,कांस्टेबल अंकित कुमार,कांस्टेबल अवनेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp