प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रानीपुर,ज्वालापुर सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कोतवाली रानीपुर में वर्ष 2024 में 8 मार्च को प्रमोद पुत्र फूल सिंह निवासी बी-ब्लॉक टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर की तहरीर पर संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी पीएसी रोड टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर तथा उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी,घर में घुसकर मारपीट,गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नामजद आरोपी संजय कुमार की तलाश रानीपुर पुलिस लगातार कर रही थी।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है,जो जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना ज्वालापुर में भी धोखाधड़ी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है,जिसमें वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने न्यायालय से वारंट प्राप्त किया। लगातार सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 13 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी संजय कुमार उम्र 40 वर्ष को नेशनल सर्विस सेंटर के पास शनिदेव मंदिर पीएसी रोड टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल रहे,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शांति कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान,उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल,कांस्टेबल सुमित जुयाल,कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रानीपुर,ज्वालापुर सहित अन्य थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कोतवाली रानीपुर में वर्ष 2024 में 8 मार्च को प्रमोद पुत्र फूल सिंह निवासी बी-ब्लॉक टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर की तहरीर पर संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी पीएसी रोड टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर तथा उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी,घर में घुसकर मारपीट,गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नामजद आरोपी संजय कुमार की तलाश रानीपुर पुलिस लगातार कर रही थी।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है,जो जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना ज्वालापुर में भी धोखाधड़ी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है,जिसमें वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने न्यायालय से वारंट प्राप्त किया। लगातार सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 13 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी संजय कुमार उम्र 40 वर्ष को नेशनल सर्विस सेंटर के पास शनिदेव मंदिर पीएसी रोड टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल रहे,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर शांति कुमार,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान,उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल,कांस्टेबल सुमित जुयाल,कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट।