Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के विकासखंड भगवानपुर में तहसीलदार दयाराम की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 1500 क्षेत्रवासियों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही 450 लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।इस शिविर में कुल 1950 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा 58 समस्याएं दर्ज कराई गईं,जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष शिकायतें संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु प्रेषित की गईं। दर्ज शिकायतों में भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत विभाग के बिल,जलभराव,चकरोड़ और सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उपाध्यक्ष,समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँच सके और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो।तहसीलदार भगवानपुर दयाराम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो पाया,उनका तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,प्रदेश कोषाध्यक्ष एससी मोर्चा जॉनी केसरिया,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी,मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी,मंडल महामंत्री हिमांशु चौधरी,वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र वर्मा,ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp