प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अगस्त्यमुनि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग–107 पर अतिक्रमण चिन्हीकरण और नोटिस की कार्रवाई को लेकर उत्पन्न हुए संशय को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में हुई बैठक में स्थानीय व्यापारी,व्यापार संघ के पदाधिकारी और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को यह स्पष्ट करना था कि एनएच विभाग द्वारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और चिन्हीकरण की कार्रवाई शासन के निर्देशों के अनुसार चारधाम यात्रा,विशेषकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। बैठक में यह भी बताया गया कि अगस्त्यमुनि बाजार में हालिया कार्रवाई को किसी अन्य घटना से जोड़कर देखने की आवश्यकता नहीं है और यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडे ने व्यापारियों को जानकारी दी कि नाली निर्माण कार्य के कारण जेसीबी मशीन बाजार में लाई गई थी,और किसी भी प्रकार की तत्काल अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने वीडियो कॉल के माध्यम से व्यापारियों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को अनावश्यक रूप से परेशान करना नहीं है।उनके स्पष्ट निर्देश और जानकारी के बाद व्यापारियों ने संतोष व्यक्त किया। अगस्त्यमुनि व्यापार संघ के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के माध्यम से व्यापारियों में उत्पन्न असमंजस दूर किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने भी बैठक को सफल बताते हुए अफवाहों से बचने की अपील की। बैठक में उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला,अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडे,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी,व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी,मेला समिति अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील,पारदर्शी और संवाद के लिए सदैव तत्पर है।
Spread the love