Spread the love

जिलाधिकारी ने धोतिया तोक का किया निरीक्षण सड़क और बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार के निर्देश

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने शुक्रवार को राजस्व ग्राम जोंक के धोतिया तोक (नगर पंचायत जोंक,वार्ड संख्या-1) का स्थलीय निरीक्षण किया। लक्ष्मण झूला से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित इस क्षेत्र तक पहुंचने के लिए जिलाधिकारी ने कच्ची सड़क का आधा रास्ता पैदल तय किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि धोतिया के दो किलोमीटर लंबे कच्चे मोटर मार्ग के सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को शीघ्र आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र से सटा यह स्थान सैलानियों,ट्रेकिंग प्रेमियों एवं योग साधकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।इस दृष्टिकोण से वार्ड-1 में होमस्टे एवं पारंपरिक पहाड़ी शैली पर आधारित योग केंद्र की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने स्थानीय निवासियों से होमस्टे हेतु आवेदन आमंत्रित करने व योग केंद्र के लिए उपयुक्त स्थल चयन करने के निर्देश दिए।वार्ड-1 तक अंडरग्राउंड विद्युत वायरिंग हेतु विद्युत विभाग द्वारा तैयार डीपीआर पर शीघ्र अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही,क्षेत्र चारों ओर से जंगल से घिरा होने एवं वन्यजीवों से संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइट्स लगाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र पांडे,राजस्व उपनिरीक्षक संजय गुसाईं एवं स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट,राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp